पयागपुर: कंछर में कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी ने किया
विशेश्वरगंज के कंछर में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र का रविवार दोपहर 2बजे विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी ने उद्घाटन किया। इस केंद्र का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है।यह केंद्र दसवी के पास बेरोजगार युवाओं को फूड प्रोसेसिंग और इलेक्ट्रिकल ट्रेड में निशुल्क प्रशिक्षण देगा।