होशंगाबाद नगर: नगर पालिका अध्यक्ष ने दी जानकारी, नर्मदा लोक कॉरिडोर का ठेकेदार बात नहीं सुन रहा, इसलिए अटका काम
नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने शनिवार सुबह 10.30 बजे बताया मां नर्मदा जन्मोत्सव पर जल मंच से 3 साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा लोक की घोषणा की थी। 3 साल पूरे हो चुके हैं, चौथे साल में 25 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के हाथ से भूमिपूजन कराया। जिसे तीन महीने पूरे हो गए। एक प्रतिशत काम भी ठेकेदार द्वारा नहीं किया गया।