चित्तौड़गढ़: निराश्रित मुक्त चित्तौड़गढ़ अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट पर जिला कलेक्टर ने वैन को दिखाई हरी झंडी
घर आश्रम संस्था भरतपुर व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से बीमारी से पीड़ित व्यक्ति मुक्त राजस्थान अभियान चलाया जा रहा है। अपना घर आश्रम में यह अभियान चित्तौड़गढ़ में 4 व 5 मार्च तक चलेगा। इसकी शुरुआत सोमवार को जिला कलक्टर आलोक रंजन ने हरी झंडी दिखाकर की। कलेक्ट्रेट से यह वेन जिले भर के लिए रवाना किया गया है। भाजपा पदाधिकारी भी इस दौरान रहे मौजूद।