चित्तौड़गढ़: सुखवाल समाज के नोहरी में सुखवाल महिला मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा फाग उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सुखवाल महिला मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा किला रोड़ स्थित सुखवाल समाज के नोहरे मे धूमधाम से फागोत्सव मनाया गया।अध्यक्षा विजयलक्ष्मी ओझा ने बताया कि महर्षि शृंगी ऋषि भगवान की प्रतिमा व मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों सहित आकर्षक लाईटिंग के साथ दरबार सजाया गया। उमा शर्मा व सुमन के ढोलक की थाप पर सुरीली आवाज मे भजनों की प्रस्तुति के साथ ही फाग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुवा।