चित्तौड़गढ़: कोटा की तरफ से आते हुए हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने लाल चंदन की तस्करी करते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सदर चित्तौड़गढ थाना पुलिस ने रविवार को हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक आईशर ट्रक मे अजवाईन की चुरी के आड़ में अवैध लाल चंदन का परिवहन करते दो आरोपियो को गिरफ्तार कर 1330 किलोग्राम अवैध लाल चंदन की लकड़ी जप्त करते हुए मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के दो आरोपियो को हिरासत मे लेकर गिरफ्तार किया गया है ,जिनसे पूछताछ जारी है, पुलिस अधीक्षक ने प्रेस नोट से दी जानकारी ।