कासगंज: कोतवाली ढोलना पुलिस ने सट्टा करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार, सट्टे की पर्ची और नगदी की बरामदगी
कोतवाली ढोलना पुलिस ने सट्टा करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टे की पर्ची और 3675 रुपये की नगदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम कुंवर पाल पुत्र जालिम सिंह है। जो ढोलना क्षेत्र के नगला। भण्डारी का रहने वाला है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 13 जी एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। जानकारी सोमवार शाम 4 बजे मिली।