पटियाली: पटियाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 765 ग्राम डायजेपाम बरामद
पटियाली थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 765 ग्राम डायजेपाम पाउडर बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह ने बताया कि मुकेश गिहार को पटियाली रेलवे स्टेशन के पास से 330 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया, जबकि सुभाष को औरंगाबाद मार्ग से 435 ग्राम डायजापाम के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्त अलीगंज के निवासी है।