कोईलवर: पब्लिक एप की खबर का असर: कायमनगर स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक की क्षतिग्रस्त तलवार स्थल का हुआ मरम्मत कार्य
बक्सर पटना फोरलेन मार्ग पर कायमनगर के समीप स्थापित वीर शिरोमणि बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक की उपेक्षा को लेकर पब्लिक एप पर प्रमुखता से खबर दिखाए जाने के बाद स्मारक परिसर में लगी 21 फीट ऊंची कांस्य तलवार के आसपास क्षतिग्रस्त टाइल्स स्टील संरचना और अन्य टूट फूट की मरम्मत कर दी गई है। सोमवार की दोपहर 2:00 बजे पब्लिक एप टीम दोबारा पहुंची तो सब कुछ ठीक नजर आया।