सांगानेर: डांगावास हत्याकांड के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शहीद स्मारक पर कई सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन
डांगावास हत्याकांड के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया गया। आजाद समाज पार्टी के सुप्रीमो और नगीना (उत्तर प्रदेश) के सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण की अगुवाई में सामाजिक संगठन की ओर से शहीद स्मारक पर सभा और प्रदर्शन कर विधानसभा घेराव का एलान किया गया। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुई