देहरादून में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, उमड़ा जनसैलाब।
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजधानी देहरादून ऐतिहासिक और देशभक्ति के रंग में डूबी नजर आई। 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में गांधी पार्क से एक भव्य तिरंगा यात्रा का विशाल आयोजन किया गया। इस गौरवमयी यात्रा में देश के भविष्य यानी स्कूली छात्रों ने भारी संख्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति के नारे लगाए।
हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा' के मूल मंत्र को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकाली गई इस यात्रा ने पूरे शहर में राष्ट्रवाद की एक नई अलख जगाई। उपस्थित अतिथियों ने स्कूली बच्चों के उत्साह की सराहना की और सभी प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय उत्सव को पूरे गर्व के साथ मनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और समाज के कई गणमान्य अतिथियों ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।इस भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री धामी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
'