हाथरस: गौशाला रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा का मनाया गया 45 वां स्थापना दिवस, दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद
शहर के गोशाला रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा का 45 वां स्थापना दिवस मनाया गया है,कार्यक्रम में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया गया। बाद में भाजपा कार्यालय पर भाजपा के ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के संस्थापक सदस्य रमेशचंद्र आर्य मौजूद रहे।