गुन्नौर: असदपुर गंगा घाट पर गंगा में डूबे युवक का शव छठे दिन घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर मिला
जुनावई थाना क्षेत्र के असदपुर गंगा घाट के समीप लंबे समय से खनन किया जा रहा है। खनन माफियाओं के द्वारा खनन करने के लिए करीब 1 किलोमीटर लंबा पुल तैयार किया गया है। जिसके चलते गंगा में एक गहरा गड्ढा बन गया है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव दुर्गपुर निवासी खनन ठेकेदार का मुंशी परवल सिंह का शव मिला।