चूरू: इंडियन स्कूल के पास पुलिस ने धूम्रपान सामग्री की ज़ब्ती की, यह सामग्री स्कूल की 100 मीटर परिधि में बेची जा रही थी
Churu, Churu | Nov 10, 2024 चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने शहर के इंडियन पब्लिक स्कूल के पास कार्यवाही करते हुए एक दुकान से बीड़ी के बंडल जप्त किये हैं। कोतवाली थाना एसआई रामप्रताप ने रविवार सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इण्डियन स्कूल के सामने नेचर पार्क के पास अस्थायी दुकान पर एक व्यक्ति धुम्रपान सामग्री बीडी एवं सिगरेट की बिक्री कर रहा था।