अरवल: सदर थाना क्षेत्र के सकरी गांव के पास पिकअप और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
Arwal, Arwal | May 23, 2025 सदर थाना अंतर्गत साकरी गांव के समीप पिकअप व ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शुक्रवार सुबह 5:30के समय हुआ, जब पिकअप सवारी लेकर जा रही थी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी