अरवल: महुअरी में गौशाला में देर रात आग, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Arwal, Arwal | May 23, 2025 गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 1:30 बजे महूअरी गांव के एक गौशाला में अचानक आग लग गई। घटना के समय लोग सो रहे थे, लेकिन धुआं उठता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अरवल अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। समय रहते मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।