अरवल: अरवल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विलेज क्राइम नोटबुक के अनुसार विशेष अभियान में 8 अभियुक्त गिरफ्तार
Arwal, Arwal | May 23, 2025 अरवल पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। एसपी डॉ इनामुउल हक मेग्नु के निर्देश पर VCNB के अनुसार चयनित गाँवों में छापेमारी की गई। जिसमें दहेज हत्या के मामले में 1, जबकि मद्यनिषेध में 7 अभियुक्त पकड़े गए। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चली कार्रवाई में सभी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया