बक्सर: चिराग पासवान की रैली को लेकर बक्सर में लोजपा (आर) के प्रदेश प्रवक्ता ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Buxar, Buxar | May 27, 2025 बक्सर स्थित सर्किट हाउस में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आगामी 8 जून को आरा के रमना मैदान में नव संकल्प महासभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर पार्टी की तैयारियां जोरों पर हैं।