बक्सर: राजपुर एवं मुफस्सिल थानाध्यक्ष पर कार्रवाई, ज्ञान प्रकाश सिंह को राजपुर, तो शंभू भगत को मिली मुफस्सिल की कमान
Buxar, Buxar | May 26, 2025 पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रविवार को लगभग 9:30 बजे रात्रि में अपडेट जारी किया गया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी अपडेट के अनुसार राजपुर थानाध्यक्ष संताेष कुमार काे पुलिस केन्द्र और मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार काे पुलिस कार्यालय भेजा गया है। वहीं डुमरांव थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत काे मुफस्सिल और धनसाेई थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह को राजपुर का कमान.