भाटपार रानी: भटनी पुलिस ने मोहर्रम के अवसर पर भटनी कस्बे में किया फ्लैग मार्च
भटनी पुलिस ने थाना अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में भटनी कस्बे में फ्लैग मार्च किया। जहां शनिवार की शाम 5:30 बजे पुलिस कर्मी भटनी थाना परिसर से फ्लैग मार्च करते हुए निकले बलुवा अफगान ,खोरोबारी, घाटी, कस्बा भटनी होते हुए पुनः थाने पर पहुंचे ।जहां लोगों से अपील की सतर्क रहें सोशल मीडिया पर किसी भी भड़काऊ सामग्री पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।