राघोपुर गंगा क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
राघोपुर गंगा क्षेत्र में टूटे तटबंध और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने आम लोगों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं।
आज 28 अगस्त 2026 को परबत्ता थाना अंतर्गत राघोपुर गंगा क्षेत्र में माइक के माध्यम से लगातार एनाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।
वहीं, सुरक्षा के दृष्टिकोण से तटबंध के किनारे बनी झोपड़ियों को खाली कराया जा रहा है। इसके लिए अनुमंडल स्तर से अंचलाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे संवेदनशील एवं नदी किनारे के क्षेत्रों से दूर रहें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
दरभंगा मैथिली DM न्यूज़