अतिक्रमण हटाने से पहले 42 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा
प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भावना मंडप में गुरुवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से अभियान बसेरा-2 के तहत भूमि बंदोबस्ती एवं बासगीत पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक जीवेश कुमार, सीओ अंकुर राय एवं आरओ मनोज कुमार ने 42 भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा वितरित किया। जानकारी के अनुसार, कटासा पंचायत के पैगंबरपुर में 29 अगस्त को हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रस्तावित है। अतिक्रमण हटाने से पहले भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा देने की मांग को लेकर सीपीएम की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर सभी परिवारों का सर्वे कर आवास के लिए भूमि आवंटित की गई।
Singhwara, Darbhanga | Aug 28, 2026