भरवाड़ा के निजी डेंटल क्लीनिक में कथित छेड़छाड़ का मामला, पुलिस ने डॉक्टर को पूछताछ के लिए थाने ले गई
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत भरवाड़ा के एक निजी डेंटल क्लीनिक में कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, भरवाड़ा स्थित डेंटल केयर सेंटर में एक युवती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में डॉक्टर साजिद मुश्ताक पर आरोप लगाए जाने के बाद देखते ही देखते क्लीनिक के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और जमकर हंगामा होने लगा।
मामले की सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को समझाकर और मामले में शामिल बताए जा रहे डॉक्टर साजिद मुश्ताक को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
आरोपों की सच्चाई क्या है, यह पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
वहीं, भरवाड़ा न्यूज की टीम इस मामले में लगाए गए आरोपों की किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करती है। फिलहाल मामला जांच का विषय है और पुलिस की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।