कौंच: ग्राम तूमरा में पड़ोसी के घर हुई घटना के बाद मजदूर से मारपीट, रिपोर्ट न होने पर सीओ से लगाई गुहार
Konch, Jalaun | Jun 25, 2026 कोंच क्षेत्र के ग्राम तूमरा निवासी धर्मेन्द्र दोहरे ने गुरुवार दोपहर 2 बजे सीओ कोंच को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि 31 मई की रात बच्चे के इलाज के लिए जाते समय कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज की, मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना में उन्हें चोटें भी आईं।