गौनाहा प्रखंड मुख्यालय के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने छात्रों और समाज से जुड़ी विभिन्न शैक्षणिक व स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। उनकी प्रमुख मांगों में गौनाहा में डिग्री कॉलेज की स्थापना शामिल है।