चित्तौड़गढ़। राजस्थान लिपिक ग्रेड सेकंड/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा रविवार को जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर 7039 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी। परीक्षा दो पारियों में हुई। पहली पारी सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक चली।