➡️ सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्ध आश्रम में स्वास्थ्य परीक्षण, हेरिटेज वॉक एवं वृक्षारोपण आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम, आनंद आश्रम सागर में विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत आश्रम में निवासरत वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान वृद्धजनों का ब्लड प्रेशर एवं शुगर चेकअप भी किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में वृद्धजनों के लिए हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आश्रम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी हुआ। आश्रम में निवासरत वृद्धजनों एवं स्टाफ सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक जिले में विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के आगामी चरण में चित्रकला कार्यक्रम, साफ-सफाई अभियान एवं रक्तदान शिविर सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में रेडक्रॉस के चिकित्सक डॉ. विवेक जैन ने वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण किया। इस अवसर पर वृद्ध आश्रम प्रबंधन से श्री अवधेश सेन, रेडक्रॉस सोसाइटी से श्री रणधीर सिंह, केयरटेकर इजहार अहमद, देवेंद्र सेन एवं सुशीला सेन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
#jansamparkMP #sagar
Sagar, Madhya Pradesh | Sep 17, 2026