डुमरांव: डुमरांव में डोर टू डोर कूडा उठाव को लेकर संसाधन की खरीददारी नहीं होने से नाराज उपसभापति ने दिया धरने का अल्टीमेटम
Dumraon, Buxar | Mar 30, 2024 डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र में डोर टू डोर कूडा उठाव को लेकर संसाधन की खरीददारी नहीं होने से नगर परिषद के उपसभापति ने अपने ही विभाग के खिलाफ धरने पर बैठने का अल्टीमेटम दिया है। उपसभापति विकास ठाकुर ने कहां कि होली पूर्व हुई बोर्ड की बैठक में संसाधन उपलब्ध कराने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।