डुमरांव: नवाडेरा गांव के समीप प्याज लदे ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद, पुलिस ने चालक सह तस्कर को किया गिरफ्तार
Dumraon, Buxar | Apr 1, 2024 नया भोजपुर पुलिस ने भारी मात्रा में शराब लदे एक ट्रक को बरामद किया है। पुलिस ने यह बरामदगी आरा बक्सर फोरलेन पर नवाडेरा गांव के समीप है। तस्करी के लिए शराब तस्करों ने नायाब तरीके अपनाते हुए ट्रक पर भारी मात्रा में प्याज लादा था। प्याज के बीचोबीच शराब की भारी तस्करी की जा रही थी, इस मामले में पुलिस ने चालक सह तस्कर को भी पुलिस ने धर दबोचा है।