डुमरांव: डुमरांव थाना क्षेत्र में बाइपास रोड के घर में एक शख्स ने फांसी लगाकर व हाथ की नस काटकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Dumraon, Buxar | Apr 1, 2024 डुमरांव थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित एक घर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर और दाहिने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली है। फांसी लगाने का कारण आर्थिक तंगी बताई गई है। लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि उसने किसी से मोटा कर्ज लिया था।