डुमरांव: नगर विकास एवं आवास विभाग ने डुमरांव नगर परिषद से सैप्टिक शौचालयों की सफाई करने वाले मजदूरों की मांगी सूची
Dumraon, Buxar | Apr 1, 2024 नगर विकास एवं आवास विभाग ने डुमरांव नगर परिषद से सैप्टिक शौचालयों की सफाई करने वाले मजदूरों की सूची मांगी है। विभाग ने नगर परिषद को पत्राचार कर डुमरांव में नगर परिषद विभाग में इससे जुड़े सभी मजदूरों का खाका मांगा है। जानकारी देते हुए सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सौरव पांडेय ने बताया कि डुमरांव से कुल चार मजदूरों की सूची उपलब्ध कराई गई है।