डुमरांव: डुमरांव थानाक्षेत्र के लालगंज कड़वी के समीप एक मजदूर की झोपड़ी में आग, शॉर्ट सर्किट बनी अगलगी का कारण, मुआवजे की मांग
Dumraon, Buxar | Apr 1, 2024 डुमरांव थानाक्षेत्र के लालगंज कड़वी के समीप एक मजदूर की झोपड़ी में आग लग गई। इससे मजदूर की झोपड़ी में रखे बिछावन, कपड़े, नगद रूपये सहित अन्य कई कीमती सामान जल गए। स्थानीय निवासी मजदूर बजरंग राय ने बताया कि घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। पीड़ित ने इस मामले में उचित मुआवजे की मांग की है। हालांकि अग्निशमन विभाग को सूचना दिए जाने के बावजूद विभाग देर से पहुंचा।