मंझनपुर: विवाह की नीयत से नाबालिग के अपहरण का आरोपी महेवाघाट पुलिस ने भगतपुर चौराहे से धराया
अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत महेवाघाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विवाह की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी रविवार को समय 12 बजे भगतपुर चौराहे से की गई है। थाना महेवाघाट के उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सरोज मय हमराह पुलिस बल के साथ गश्त पर थे, तभी उसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है।