इटारसी: भीमा अहिरवार हत्याकांड के आरोपी नरेंद्र उर्फ टोबा के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, एसडीएम रहे मौजूद
इटारसी में भीमा अहिरवार हत्याकांड के आरोपी नरेंद्र उर्फ टोबा के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे इतारसी नगर पालिका की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में सूरजगंज बांस डिपो के पास स्थित आरोपी के अतिक्रमण वाले हिस्से को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया। मामले में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि आरोपी को पहले ही नोटिस दिए थे।