मझगवां: चित्रकूट में बाहरी वाहनों की मनमानी और पार्किंग संकट, सड़कों पर सवारी उतारने को लेकर विवाद बढ़ा, पुलिस करेगी कार्रवाई
धर्मनगरी चित्रकूट की सड़कों पर बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों के जमावड़े ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। ये वाहन चालक मुख्य सड़कों के बीचों-बीच गाड़ियां खड़ी कर सवारी उतार रहे हैं, जिससे न केवल यातायात बाधित हो रहा है बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर के अधिकांश होटल और लॉज संचालकों के पास अपनी पार्किंग व्यवस्था नहीं ह