💥 ब्रेकिंग न्यूज़ 💥
स्वास्थ विभाग पे लगे आरोपों पर सतना CMHO मनोज शुक्ला-
सतना में बीते दिनों युवक कांग्रेस नेता शैलेश तिवारी ने जिला कलेक्टर महोदय को शिकायत पत्र दे, माधवगढ़ उप स्वास्थ्य केन्द्र में एक कर्मचारी की पदस्थापना आदेश संबंधित शिकायत दी,जिसमें आरोप था कि माधवगढ़ में कभी उप स्वास्थ्य केन्द्र था ही तो कर्मचारी की पदस्थापना कैसे कर दी गई व जांच की मांग की,जब CMHO मनोज शुक्ला से इस शिकायत पर बात की गई तो उन्होंने खुद कह दिया कि यह साधारण है कि एक ब्लाक से दुसरे ब्लाक व सब सेंटर से दुसरे सब सेंटर में पदस्थापना कि जाती है,और वहां जो सब सेंटर था वह पुराना हो गया तो उसे PHC में परिवर्तित कर दिया गया,
जब इस विषय में शैलेश तिवारी शिकायत कर्ता से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि सब सेंटर के रिकार्ड CMHO साहब दिखाये व आदेश दिखाते हुए कहा कि यदि PHC में परिवर्तित हुआ तो आदेश 15/06/2026 को आया जहां CMHO साहब के हस्ताक्षर हैं,व उसमें स्पष्ट लिखा है कि कर्मचारी की पदस्थापना उप स्वास्थ्य केन्द्र माधवगढ़ में कि जाती है तो या साहब अपनी ग़लती माने अपने बयान में मनोज शुक्ला जी ने खुद कहां है कि सब सेंटर था तो दस्तावेज दिखाये हमने कलेक्टर महोदय व स्वास्थ्य मंत्री महोदय से जांच की मांग की है यदि उक्त समय में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती तो हम सड़क पर उतर विरोध प्रदर्शन करेंगे!