Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
atsnews
Nawada, Nawada
| Sep 30, 2026
MORE NEWS
गोदना वाली वायरल महिला में गया सुंदर गीत। #nawada #virallady #godnawali #newsexpress26 #viralreeĺs
Nawada, Nawada | Sep 30, 2026
बिहार की लाइफलाइन कही जाने वाली NH-20 का ये हाल कई सवाल खड़े कर रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। सवाल ये है—आखिर इस जर्जर सड़क की मरम्मत कब होगी? क्या जिम्मेदार विभाग इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देगा? NH-20 का ये ख़स्ता हाल… विकास के दावों पर एक बड़ा सवाल है। #NH20Road #Bihar #BiharNews #BiharRoad #RoadCondition
Nawada, Nawada | Sep 30, 2026
अवैध बालू खनन और परिवहन के विरुद्ध नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नारदीगंज थाना द्वारा की गई कार्रवाई। गुप्त सूचना के आधार पर नारदीगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत बनगंगा चौक से अवैध बालू से लदे 01 ट्रैक्टर एवं धनियावा पहाड़ी के पास से लदे 02 ट्रैक्टर,04 डाला को नवादा पुलिस ने किया जब्त।
Nawada, Nawada | Sep 30, 2026
हिसुआ पुलिस ने कहरिया गांव में छापेमारी में होटल में छुपा कर रखी गई 224 लीटर से अधिक बियर किया बरामद 03 गिरफ्तार। अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध नवादा पुलिस की कार्रवाई। नवादा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के क्रम में कुल 293 लिटर देशी महुआ शराब एवं 224.68 ली० विदेशी शराब को जप्त कर कुल 08 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार एवं 02 मोटरसाइकिल जप्त।
Nawada, Nawada | Sep 30, 2026
ओमप्रकाश अकेला के साथ आयेगा वायरल गोदना वाली का गाना। #Bihar #nawada #viralgodnawali #singeromprakashakela #newsexpress26
Nawada, Nawada | Sep 30, 2026
कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। माननीय उच्च न्यायालय, पटना के पत्रांक 83916-52/File No. IV-101-2024 A.D. (Misc.) Section, दिनांक 10.09.2026 तथा अध्यक्ष, POSH Committee के निर्देश के आलोक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री आशुतोष कुमार झा तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री अरविन्द कुमार के सहयोग से आंतरिक शिकायत समिति द्वारा दिनांक 29.09.2026 को अपराह्न 04:35 बजे व्यवहार न्यायालय, नवादा के लाइब्रेरी हॉल में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम एवं विधिक अधिकारों विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री आशुतोष कुमार झा ने कहा कि महिलाओं की गरिमा एवं सम्मान की रक्षा के लिए कानून में विभिन्न प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों एवं कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का यौन उत्पीड़न स्वीकार्य नहीं है तथा पीड़ित महिला को विधि के तहत शिकायत एवं न्याय प्राप्त करने का अधिकार है। उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने में आंतरिक शिकायत समिति (Internal Complaints Committee) की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। साथ ही, उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका तथा पीड़ित महिला को उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री आशुतोष कुमार झा के अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, नवादा; अपर विशेष न्यायाधीश, उत्पाद, द्वितीय, नवादा; अपर विशेष न्यायाधीश, उत्पाद, प्रथम, नवादा; सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा; श्रीमती सुस्मिता कुमारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-I, नवादा; श्रीमती चन्दालाल, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-VI, नवादा; सुश्री अनिता कुमारी, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, नवादा; सुश्री सोनम रानी, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, नवादा; सुश्री आकांक्षा आनंद, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, नवादा; सुश्री दीक्षा, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, नवादा तथा श्रीमती तब्बसुम मेहर, सदस्य, आंतरिक शिकायत समिति सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पैनल अधिवक्तागण निशा गुप्ता, निभा कुमारी, सुनीता कुमारी, सोनू सिन्हा एवं मिली माधुरी, व्यवहार न्यायालय की तृतीय वर्गीय महिला कर्मचारी, प्रभारी प्रशासन रत्नानंद झा, सिस्टम ऑफिसर मो. शहनवाज अली तथा लोक अदालत के पेशकार सुशील कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित हुए। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Sep 29, 2026
बिहार विधान परिषद् पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक। बिहार विधान परिषद् के पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 के सफल, शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संचालन को लेकर आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के आलोक में निर्वाचन संबंधी तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 22.09.2026 को निर्गत प्रेस विज्ञप्ति के आलोक में बिहार विधान परिषद् के पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, 2026 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम निम्नवत् है :- अधिसूचना निर्गत करने की तिथि – 29.09.2026 नाम-निर्देशन की अंतिम तिथि – 06.10.2026 नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि – 07.10.2026 अभ्यर्थिताएँ वापस लेने की अंतिम तिथि – 09.10.2026 मतदान की तिथि – 23.10.2026 मतदान का समय – पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक मतगणना की तिथि – 27.10.2026 पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन के सफल, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु नवादा जिले में व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि नवादा जिले में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 17 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ कुल 15,829 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में कुल 14 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहाँ कुल 1,749 मतदाता मतदान करेंगे। निर्वाचन की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदान के दिन सभी मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता एवं अन्य निर्वाचन संबंधी निर्देशों के अनुपालन की निगरानी के लिए फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है। निर्वाचन संबंधी आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता एवं तैयारियों की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि मतपेटिकाओं की छँटाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में इन मतपेटिकाओं की साफ-सफाई, ऑयलिंग एवं पेंटिंग का कार्य किया जा रहा है, ताकि मतदान के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण की जा सकें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विशेष ध्यान देने को कहा। निर्वाचन कार्यों से संबंधित सभी कोषांगों द्वारा निर्धारित दायित्वों के अनुरूप तैयारियाँ की जा रही हैं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जा सके। आज की बैठक में उप विकास आयुक्त, नवादा, अपर समाहर्त्ता, नवादा, गोपनीय शाखा प्रभारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जन-सम्पर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, नवादा सदर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Sep 29, 2026
(1) विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा आशुतोष कुमार झा के मार्गदर्शन में अरविन्द कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा द्वारा नवादा जिले के विभिन्न प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों एवं धार्मिक स्थलों पर विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर यथा जैन मंदिर, नवादा (कहा जाता है कि जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर महावीर स्वामी के प्रथम शिष्य श्री गौतम गणधर स्वामी की निर्वाण भूमि है, जहाँ भारत के अन्य प्रदेशों यथा गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश इत्यादि राज्यों से जैन एवं अन्य धर्मों के पर्यटक आते हैं) एवं नवादा जिले के प्रसिद्ध सेखोदेवरा आश्रम, कौआकोल, नवादा तथा चामुंडा मंदिर, रूपौ, नवादा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पारा विधिक स्वयंसेवक मो० नेसात खान ने जैन मंदिर, शेखोदेवरा आश्रम (जय प्रकाश नारायण आश्रम), कौआकोल प्रखंड, नवादा में रामानुज कुमार एवं रूपौ के चामुंडा मंदिर में रविकान्त कुमार गोयल ने विधिक जागरूकता कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई। *(2) नरहट प्रखंड के शेखपुरा पंचायत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा आशुतोष कुमार झा के मार्गदर्शन में अरविन्द कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा द्वारा आज दिनांक 27.09.2026 को नरहट प्रखंड के शेखपुरा पंचायत में Legal Awareness Programme on Bihar Victim Compensation Scheme-2014 पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के पैनल लॉयर मदन पाण्डेय तथा पी०एल०वी० निरंजन कुमार एवं अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से किया तथा गूगल मीट के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आम लोगों के बीच कानून की जानकारी उपलब्ध कराए जाने को लेकर शिविर का लगातार आयोजन किया जाता है। कानून की जानकारी नहीं होने पर लोग परेशान होते हैं तथा उनका जमकर भयादोहन किया जाता है। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप तमाम लोगों से आग्रह है कि गरीब और जरूरतमंद पीड़ितों को इसमें मदद कर उनके शोषण होने से बचाएँ। अंत में सभा को संबोधित करते हुए मदन पाण्डेय, पैनल अधिवक्ता ने कहा कि सरकार द्वारा पीड़ितों को मुआवजा दिया जाता है, जिसे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट!
Nawada, Nawada | Sep 29, 2026