घोसी: घोसी पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा किया दर्ज
घोसी कोतवाली क्षेत्र के करपिया मलिक बंजारी निवासिनी प्रमिला पत्नी स्वर्गीय केशव प्रसाद ने गांव के ही आठ आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में घोसी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की दरवाजे पर बंधी भैंस को हटाने की बात को लेकर गांव के लोगों ने मारपीट की थी।