पटना ग्रामीण: विधायक अनंत सिंह पहुंचे सीएम आवास, कहा- 'हमने प्रणाम किया और चल दिए', कल सीएम नीतीश कुमार देंगे MLC पद से इस्तीफा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानी की 30 मार्च को एमएलसी पद से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आवास पर कई नेताओं के साथ बैठक भी की गई। वहीं बाहुबली विधायक अनंत सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने सीएम हाउस पहुंचे। रविवार शाम करीब 5:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रणाम किए और वहां से निकल गए।