औरैया: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोगीपुर निवासी बुजुर्ग को पैसे ना देने पर किया गया घायल, अस्पताल में भर्ती
सदर कोतवाली क्षेत्र ग्राम जोगीपुर निवासी स्वामी दीन पुत्र हरिराम रविवार की सुबह करीब 10 बजे औरैया से अपने गांव वापस गए हुए थे। जैसे ही वह गांव पहुंचे तभी गांव में कुछ लोगों द्वारा उन्हें रोक लिया गया तथा उनसे पैसे मांगने लगे। जब उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया तो दबंगों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की जानकारी पाकर स्वामी दीन की पत्नी रामश्री ने