औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तालेपुर निवासी युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल, अस्पताल में उपचार जारी
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तालेपुर निवासी किशन चंद्र पुत्र रामजी रविवार की सुबह करीब 11:30 बजे किसी काम से हाईवे पर आए हुए थे। जब वह अपने गांव तालेपुर वापस जा रहे थे कि तभी गांव के मोड़ के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह खड्ड में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया।