जमुई: 7 वर्षों से बेटे की तलाश में भटक रही मां, SP से मिलने के बाद समाहरणालय में रोने लगी, कहा- जान दूंगी यदि पुत्र नहीं मिला
Jamui, Jamui | Apr 10, 2026 सात वर्षों से गायब पुत्र की तालाश में मां दर- दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हो रही है। आंखों में आंसू, चेहरे पर थकान और टूटती उम्मीद के साथ एसपी से मिलने के बाद समाहरणालय में मां इंदु देवी फूट- फूट कर रोने लगी। मामला जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत असरहूआ गांव का है। इसका वीडियो शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे सामने आई है।