मंझनपुर: मंझनपुर कलेक्ट्रेट का वीडियो वायरल, न्याय के दरवाजे पर फरियादियों संग बदसलूकी का आरोप
कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर कलेक्ट्रेट परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट कार्यालय में फरियाद लेकर पहुंचे पीड़ितों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जहां एक ओर लोग न्याय की उम्मीद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचते हैं।