लखीमपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में NCC कैडेट्स को यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के पालन की दिलाई शपथ
लखीमपुर खीरी के गोला रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी कैंप के दौरान शनिवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यातायात पुलिस की टीम ने कैडेट्स को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सभी एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई है।