डांडा पंचायत में कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, भाजपा छोड़ कई परिवार जंग के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल
देशआदेश
पांवटा साहिब क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने बीते दिन डांडा पंचायत का दौरा किया। यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान कई परिवारों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।
पूर्व विधायक किरनेश जंग ने पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया।
अपने संबोधन में चौधरी किरनेश जंग ने स्वागत के लिए स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए परिवारों को भरोसा दिलाया
कि क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो उसके समाधान के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने कहा कि वह लोगों के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे।
सुखराम चौधरी पर लगाया अनदेखी का आरोप
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए लोगों ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक पूर्व विधायक सुखराम चौधरी का साथ दिया, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और लगातार उनकी अनदेखी की गई।
डांडा पंचायत में कांग्रेस का जनाधार बढ़ने का दावा, गत वर्ष भी 4 दर्जन परिवार हुए थे शामिल
स्थानीय लोगों के अनुसार, गत वर्ष भी डांडा पंचायत के करीब चार दर्जन परिवार पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। अब पंचायत के उपगांव डांडीवाला के लोगों ने भी एकमत होकर कांग्रेस का दामन थामा है।
कांग्रेस में शामिल हुए लोगों ने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक और पूर्व भाजपा समर्थित प्रधान के कार्यकाल में उनकी समस्याओं की अनदेखी हुई और उनका समाधान नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग की कार्यशैली और लोगों के प्रति उनके व्यवहार से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया। लोगों ने घर-घर पेयजल आपूर्ति सहित क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान की उम्मीद भी जताई।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान रमेश कुमार, प्रदीप कुमार सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। कांग्रेस में शामिल होने वालों में शांति देवी, श्याम लाल, दिनेश, नरेश, रविंदर, खजान सिंह, रिंकू, जय प्रकाश, शीतल, संदीप, सीमा और विक्की सहित अन्य लोग शामिल रहे।