*पूर्व विधायक किरनेश जंग का डंडा पंचायत दौरा, फूल मालाओं से हुआ स्वागत*
*पांवटा साहिब (सिरमौर)।* पिछले कल पूर्व विधायक पांवटा साहिब चौधरी किरनेश जंग ने डंडा पंचायत का दौरा किया। वहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में पूर्व विधायक ने स्वागत के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इसी दौरान कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए नए परिवारों को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वह उसके समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे।
वहीं, भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए लोगों ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक सुखराम चौधरी का साथ दिया, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और उनकी अनदेखी की गई। पूर्व विधायक की कार्यशैली से प्रभावित होकर वह कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं।
इस मौके पर पूर्व प्रधान रमेश कुमार, प्रदीप कुमार सहित कांग्रेस में शामिल होने वालों में शांति देवी, श्याम लाल, दिनेश, नरेश, रविंदर, खजान सिंह, रिंकू, जय प्रकाश, शीतल, संदीप, सीमा, विक्की आदि मौजूद रहे।