कोरांव: कोरांव में साल भर पहले ही टूटकर क्षतिग्रस्त हुआ नवनिर्मित सड़क का डिवाइडर, लोगों ने की मरम्मत की मांग
नगर पंचायत कोरांव के गोविंद नगर मोहल्ले में निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का डिवाइडर एक वर्ष के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके साथ ही लगभग 50 मीटर सड़क अधूरी छोड़ दी गई है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मोहल्ले के निवासियों का कहना है कि सड़क बने अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन इसका डिवाइडर टूट गया है। अधूरी सड़क के कारण दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।