बक्सर: बक्सर न्यायालय: 23 साल पुराने हत्या मामले में अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा
Buxar, Buxar | Apr 16, 2026 जिले के डुमरांव थाना कांड संख्या-149/03 में करीब दो दशक बाद न्यायालय ने अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है। माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम (ADJ-05), बक्सर की अदालत में चल रहे सेशन ट्रायल के अंतर्गत यह निर्णय सुनाया गया। यह मामला 06 नवंबर 2003 को दर्ज किया गया था।