पीरो: पीरो में सियासी विस्फोट! मनोज उपाध्याय के नामांकन से चुनावी जंग तेज हुई
Piro, Bhojpur | Apr 23, 2026 भोजपुर-बक्सर एमएलसी चुनाव अब पूरी तरह टकराव की राह पर बढ़ चुका है। जदयू के बागी नेता मनोज उपाध्याय के नामांकन करते ही इलाके की राजनीति में भूचाल आ गया है। गुरुवार की शाम 5:00 के करीब पीरो में माहौल ऐसा बन गया है कि हर गली-मोहल्ले में अब सिर्फ चुनाव की ही चर्चा हो रही है। नामांकन के बाद मनोज उपाध्याय ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए साफ कहा कि “अब सीधी लड़ाई है।