भदेसर: भदेसर में बिजली फॉल्ट से मचा हड़कंप, 25 से अधिक घरों के उपकरण जलने के बाद विद्युत विभाग जागा, शुरू हुआ केबल बदलने का काम
शुक्रवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भदेसर कस्बे में अनियमित वोल्टेज और बिजली लाइन में फॉल्ट के कारण 25 से अधिक उपभोक्ताओं के घरेलू उपकरण जल गए थे, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। मामला सामने आने के बाद विद्युत विभाग सक्रिय हुआ। सहायक अभियंता प्रभु लाल प्रजापत की निगरानी में अधिकारियों और ठेकेदार की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी केबल बदलने का कार्य शु