अशोक नगर: रेहंटवास के पास कार चालक ने 27 वर्षीय युवक को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल, ज़िला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के रेंहटवास के पास कार चालक ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया मिली जानकारी के अनुसार मेहतपुर निवासी रामवीर पुत्र परमाल आदिवासी उम्र 27 वर्ष रविवार को शाम 7 बजे अशोकनगर से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान रेंहटवास गांव के पास युवक को कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक घायल हो गया।